रांची: शहर के कर्बला चौक से बहू बाजार की ओर रिक्शे से आ रही दो युवतियों के साथ सोमवार शाम चेन स्नैचिंग की घटना हुई। स्कूटी पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने घटना को अंजाम दिया और बसर टोली होते हुए मिल्लत कॉलोनी की ओर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पीछा किया, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आए। घटना की जानकारी मिलते ही अखिल भारतीय मानवाधिकार के राष्ट्रीय सचिव सुनील किस्पोट्टा घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी लोअर बाजार थाना को दी। पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और युवतियों को थाने ले जाया गया। जहां उनकी लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई।


सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि पुलिस को अपनी कार्य प्रणाली सुधारने की आवश्यकता है ताकि इस तरह की घटनाओं में तुरंत कार्रवाई की जा सके। ऐसी घटना को अंजाम देने वाले लोगों को तुरंत पकड़ा जा सके। घटना के बाद पुलिस को फोन करने के बाद पीसीआर को आने में 30 मिनट लग गए। प्राथमिक दर्ज करते रात के 8 बज गए जबकि स्थानीय लोगों की मदद से फुटेज पहले ही पुलिस को उपलब्ध कराई जा चुकी थी। अगर पुलिस अपने कार्य प्रणाली पर थोड़ा सुधार ले तो ऐसे चेन छीनतई करने वाले लोगों को कुछ घंटे में ही पकड़ा जा सकता है।

