Home » Seraikela News चांडिल गोलचक्कर पर ट्रेलर की चपेट में आए दो छात्र, एक की मौत; दूसरा गंभीर

Seraikela News चांडिल गोलचक्कर पर ट्रेलर की चपेट में आए दो छात्र, एक की मौत; दूसरा गंभीर

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chandil: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल गोलचक्कर के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, गम्हरिया से दो छात्र बाइक से चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज जा रहे थे। इसी दौरान चांडिल गोलचक्कर के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

वहीं, हादसे में घायल छात्र की पहचान समीर दास के रूप में बताई जा रही है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है। मृतक छात्र की पहचान और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद कुछ देर के लिए गोलचक्कर के आसपास यातायात भी प्रभावित हुआ।

Read also – Jamshedpur Crime : सोनारी के पिंक सैलून के मालिक पर लाखों की ठगी का आरोप, एफआईआर के बाद जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Comment