Home » एक दिन पहले निकले युवक का रेल पटरी किनारे मिला शव, सिर पर थे चोट के निशान

एक दिन पहले निकले युवक का रेल पटरी किनारे मिला शव, सिर पर थे चोट के निशान

आबादगंज के युवक की सुआ डीटीएस टोला में हत्या की आशंका जताई जा रही है। युवक का शव डालटनगंज-चियांकी रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक किनारे से बरामद किया गया है।

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : सुबह-सुबह लोगों ने शव को देखा तो सकते में आ गए। मेदिनीनगर के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत डालटनगंज-चियांकी रेलवे स्टेशन के बीच सुआ के डीटीएस टोला के पास युवक का शव बरामद किया गया है। आसपास कोई इस युवक को नहीं पहचानता था लेकिन बाद में उसकी पहचान शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत एसपी कोठी रोड आबादगंज के शुभम अग्रवाल के रुप में लोगों ने की है।

सिर पर थे चोट के निशान, हाथ में भी जख्म


युवक के शव को देखने से यह अनुमान लगाया जा रहा था कि पहले सिर पर किसी लोहे से वार कर हत्या कर दी गई। उसके बाद शव को रेल पटरी के किनारे लाकर फेंक दिया गया। उसकी अंगुलियां भी जख्मी थी। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि खुद को बचाने की कोशिश में उसके दाहिने हाथ की उंगलियां जख्मी हुई होंगी। बुधवार की सुबह सात बजे के करीब स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास शव को देखा। इसकी सूचना सदर थाना की पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने पर सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इधर, सूचना मिलने पर मृतक के स्वजन भी पहुंचे।

समीप ही पड़ी मिली बाइक, गले से सोने का चेन गायब


युवक की हत्या लूटपाट के इरादे से किए जाने का एंगल भी सामने आ रहा है। उसके गले से सोने की चैन, मोबाइल, पर्स गायब मिले हैं। घटनास्थल के पास से युवक का बाइक पड़ी मिले जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। शव मिलने के स्थान के आसपास के लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

मंगलवार शाम से गायब था मृतक शुभम


मृतक के परिवार के लोगों ने बताया कि शुभम मंगलवार की शाम चार बजे से गायब था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल भेज दिया है। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read Also- Cyber Crime : सावधान! आपके बैंक खाते को खाली कर सकता है एक कॉल : इन नंबरों से आए कॉल को न उठाएं

Related Articles