Home » Jamshedpur News : टाटा स्टील के क्वार्टर पर कब्जे को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने कराया खाली

Jamshedpur News : टाटा स्टील के क्वार्टर पर कब्जे को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने कराया खाली

by Kanchan Kumar
Jamshedpur News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: कदमा के टावर रोड पर स्थित टाटा स्टील के एक क्वार्टर (संख्या L5-55) को खाली कराने के दौरान शुक्रवार को भारी हंगामा हुआ। टाटा स्टील यूआईएसएल (जुस्को) और सुरक्षा टीम जब कथित तौर पर अवैध रूप से रह रहे परिवार को हटाने पहुंची, तो वहां मौजूद लोगों ने इसका कड़ा विरोध किया। इस दौरान कंपनी के अफसरों और परिवार के बीच बहस हुई। आखिरकार, पुलिस के दखल के बाद कई घंटों की मशक्कत के बाद क्वार्टर को खाली कराकर सील कर दिया गया।

​पुलिस की मौजूदगी में क्वार्टर हुआ सील

हंगामे की खबर मिलते ही कदमा थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। इसके बाद पुलिस की देखरेख में कंपनी की टीम ने घर का सारा सामान बाहर निकाला और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए क्वार्टर पर अपना ताला लगा दिया।

कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि इस क्वार्टर का अलॉटमेंट (आवंटन) बहुत पहले ही खत्म हो चुका था। इसके बावजूद पिछले ढाई सालों से इसमें अवैध रूप से रहा जा रहा था। इसमें ट्रैफिक पुलिस के एएसआई अमरेश कुमार सिंह का परिवार रह रहा था। कंपनी का आरोप है कि क्वार्टर खाली न करने पर पहले बिजली-पानी काट दिया गया था, लेकिन वे लोग चोरी-छिपे इन सुविधाओं का इस्तेमाल कर रहे थे, जिससे कंपनी को नुकसान हो रहा था। अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें कई बार मौखिक और लिखित नोटिस दिए गए थे, लेकिन क्वार्टर खाली नहीं किया गया।

दूसरी तरफ, एएसआई अमरेश कुमार सिंह ने कंपनी के सभी आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि उन्हें क्वार्टर खाली करने का कोई भी आधिकारिक या कानूनी नोटिस नहीं मिला था। कंपनी ने अपनी तरफ से एकतरफा कार्रवाई की है और उनका पक्ष सुने बिना ही उनके परिवार को जबरन घर से बाहर निकाल दिया।

Read Also- Jharkhand Crime News : गैंगवार से जुड़े हत्या मामले में महिला सिपाही गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Comment