नई दिल्ली : दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक अमेरिकी नागरिक से हुई लूट के मामले को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सुलझा लिया है। स्पेशल स्टाफ/एसईडी की टीम ने डीडीए आस्था कुंज पार्क के पास हुई एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद दो लुटेरों जतिन उर्फ मोगली और अक्षय बैथिनी को गिरफ्तार किया है। इस मुठभेड़ में दोनों ओर से कुल 6 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें आरोपियों के दाहिने पैर में गोली लगी है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अत्याधुनिक पिस्टल, एक देशी कट्टा, तीन कारतूस, एक लूटा गया आई मोबाइल और अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं।अतिरिक्त उपायुक्त पुलिस ऐश्वर्या शर्मा ने बताया कि यह मामला 25/26 जून की रात का है जब अमेरिकी नागरिक अराडोम बेला खान अपने दोस्त के साथ डीडीए आस्था कुंज पार्क से गुजर रहा था। नेहरू प्लेस के पास दो लड़कों ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। घायल अवस्था में उसे पहले फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल और फिर अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बाद में उसके दोस्त ने बताया कि हमले के दौरान उसका मोबाइल भी लूट लिया गया था।घटना की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और इलाके में खुफिया जानकारी जुटाई। 29 जून की तड़के लगभग 1:30 बजे पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी आस्था कुंज पार्क की ओर बढ़ रहे हैं।
पुलिस ने घेराबंदी कर दी और सुबह 5:10 बजे आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया गया।आरोपियों ने आत्मसमर्पण करने की बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर बुलेटप्रूफ जैकेट ने उनकी जान बचा दी । जो एक पुलिस कर्मी को लगी, गनीमत रही कि जवाबी कार्रवाई में इंस्पेक्टर डागर और हेड कांस्टेबल महेंद्र ने गोलियां चलाईं जिससे दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी। उन्हें तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने अमेरिकी नागरिक पर हमला कर उसका मोबाइल लूटा था। दोनों बचपन के दोस्त हैं और 5वीं कक्षा के बाद स्कूल छोड़ चुके हैं। शराब और नशे की लत में पड़कर वे अपराध की राह पर चल पड़े। जतिन पहले भी हमले के दो मामलों में गिरफ्तार हो चुका है।
Read Also- Dhanbad Firing News : वासेपुर में देर रात फायरिंग, गैंगस्टर फहीम खान के परिवार पर गोली चलाने का आरोप

