Home » Dumka News: दुमका में दिनदहाड़े व्यवसायी से 3.80 लाख की छिनतई, बाइक सवार अपराधी फरार

Dumka News: दुमका में दिनदहाड़े व्यवसायी से 3.80 लाख की छिनतई, बाइक सवार अपराधी फरार

विशाल इंटरप्राइजेज के मालिक राजेश भगत ने हंसडीहा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा से 4 लाख 50 हजार रुपये की निकासी की थी।

by Mujtaba Haider Rizvi
Dumka News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dumka: जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। शनिवार को हंसडीहा थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यवसायी से 3 लाख 80 हजार रुपये की छिनतई कर ली और मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

बताते हैं कि विशाल इंटरप्राइजेज के मालिक राजेश भगत ने हंसडीहा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा से 4 लाख 50 हजार रुपये की निकासी की थी। दुकान पहुंचने के बाद उन्होंने पहले से निकाले गए 70 हजार रुपये अलग कर शेष 3 लाख 80 हजार रुपये अपने पिता नंदलाल भगत को सौंप दिए।

नंदलाल भगत जैसे ही रुपये से भरा बैग लेकर घर की ओर निकले, पहले से घात लगाए बाइक सवार दो अपराधियों ने झपट्टा मारकर बैग छीन लिया और फरार हो गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही अपराधी आंखों से ओझल हो चुके थे।

वारदात की सूचना मिलते ही हंसडीहा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Also Read: Ramgarh News: रामगढ़ में टेंपो पलटने से छात्रा की मौत, आक्रोशित परिजनों ने शव रखकर किया सड़क जाम

Related Articles

Leave a Comment