सेंट्रल डेस्क : Heavy Rain Forecast for 17 States Including Jharkhand : देश के 17 राज्यों में भारी बारिश के अनुमान मौसम विभाग जताया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को देश 17 राज्य में भारी बारिश होगी। भारतीय मौसम विभाग ने झारखंड समेत 17 राज्यों को अलर्ट कर दिया है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के कारण झारखंड के दक्षिणी इलाकों में बारिश हो रही है। शनिवार को झारखंड के गुमला, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया गया।

Heavy Rain Forecast for 17 States Including Jharkhand : 29 और 30 जुलाई को होगी भारी बारिश
झारखंड के दक्षिणी इलाकों में 24 घंटे में बारिश हुई है। चाईबासा, जमशेदपुर , गुमला, रांची, बोकारो, सिमडेगा, खूंटी, सरायकेला-खरसांवा बारिश का असर दिखा है। इन इलाकों में 29 और 30 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है। वहीं कुछ जगहों पर वज्रपात की संभावना है।
Heavy Rain Forecast for 17 States Including Jharkhand : जमशेदपुर में 12 एमएम बारिश दर्ज
मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में मानसून सामान्य है। अलग-अलग इलाकों में बारिश हो रही है। सबसे ज्यादा बारिश हरिहरगंड में 95 एमएम हुई है। रांची में भी तेज बारिश हुई है। वहीं जमशेदपुर में गुरुवार को 12.6 एमएम बारिश दर्ज की गयी। पिछले कई दिनों से जमशेदपुर का तापमान 35 डिग्री है।
Heavy Rain Forecast for 17 States Including Jharkhand : इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट
झारखंड के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गुमला, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया गया। वहीं सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, लातेहार, लोहरदगा, रांची, खूंटी, अच्छी बारिश की संभावना है।
Heavy Rain Forecast for 17 States Including Jharkhand : देश के किन 17 राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट
बहुत ज्यादा बारिश : महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक राजस्थान
ज्यादा बारिश : झारखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल उत्तर प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, ओडिशा
Read Also-रजरप्पा में भैरवी व दामोदर नदियां उफनाईं, छिलका पुल के ऊपर बह रहा पानी

