Home » Jamshedpur Crime: आजाद नगर में महिला से छिनतई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Jamshedpur Crime: आजाद नगर में महिला से छिनतई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

21 जनवरी को अंजाम दी गई थी छिनतई की घटना

by Mujtaba Haider Rizvi
Azad Nagar Jamshedpur, Snatching Case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मानगो के आजाद नगर इलाके में एक महिला से छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी आजाद नगर के केजीएन कॉलोनी रोड नंबर 2 का रहने वाला फरहान उर्फ शब्बान है। फरहान के पास से पुलिस ने एक मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड और ₹3000 जब्त किया है। इसके अलावा, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है।

पढ़ाने जा रही थी महिला तब हुई घटना

बताते हैं कि 21 जनवरी को कुली रोड पर मुमताज शाहीन नामक महिला से छिनतई की घटना अंजाम दी गई थी। वह एक स्कूल में टीचर है। महिला पढ़ाने जा रही थी। तभी यह घटना अंजाम दी गई। बाइक पर सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर महिला का पर्स छीन लिया था। पर्स में ₹5000 नकद, वोटर कार्ड, आधार कार्ड और महिला का मोबाइल फोन था। पुलिस ने छीना गया सारा सामान बरामद कर लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

मोबाइल सर्विलांस के जरिए पकड़ा गया आरोपी

बताया जा रहा है की घटना के बाद पुलिस ने महिला के मोबाइल को सर्विलांस‌ पर लगा दिया था। महिला के मोबाइल को ट्रैक किया गया और उसी के सहारे आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। आजाद नगर थाना प्रभारी ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस कर्मियों की एक टीम बनाई गई थी। इस घटना का दूसरा आरोपी अभी फरार है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Read Also: JHARKHAN HEALTH NEWS: झारखंड में खुलेगा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, केंद्र ने कई प्रस्तावों को दी हरी झंडी

Related Articles