Home » Jamshedpur Crime: परसुडीह में जमीन विवाद को लेकर जमकर हुआ हंगामा, ग्रामीणों ने तोड़ दी निर्माणाधीन दीवार

Jamshedpur Crime: परसुडीह में जमीन विवाद को लेकर जमकर हुआ हंगामा, ग्रामीणों ने तोड़ दी निर्माणाधीन दीवार

ग्रामीण एक जुट हो गए और गृधा भूमिज की बेटियों के साथ मौके पर पहुंचकर निर्माण करा रहे लोगों को खदेड़ दिया।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा कृति मैदान के पास जमीन विवाद को लेकर रविवार को जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि कुछ भूमाफिया पुलिस की मदद से गृधा भूमिज की जमीन पर निर्माण करा रहे थे।

भू-माफिया के खिलाफ एकजुट हो गए ग्रामीण

इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीण एक जुट हो गए और गृधा भूमिज की बेटियों के साथ मौके पर पहुंचकर निर्माण करा रहे लोगों को खदेड़ दिया। निर्माणाधीन दीवार को भी गिरा दिया गया। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। लोगों का आरोप है कि पुलिस भू माफिया की मदद करती है और पीड़ितों की बात नहीं सुनती। लोगों का कहना है कि इस मामले की जिला प्रशासन निष्पक्ष जांच कराए और जो दोषी लोग हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

पुलिस की मदद से चल रहा था अवैध निर्माण

इलाके के लोगों का कहना है की गृधा भूमिज की बेटियों ने पहले भी मामले की शिकायत पुलिस से की थी। लेकिन, पुलिस ने उनकी नहीं सुनी और इनके विपक्षी लोगों से मिली भगत कर निर्माण कार्य कराया जा रहा था।

Related Articles

Leave a Comment