
Jamshedpur : जमशेदपुर में चापड़ का खौफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गोलमुरी थाना क्षेत्र के टीनप्लेट सब्जी बाजार में रंगदारी को लेकर फायरिंग की घटना के थोड़ी ही देर बाद शनिवार की रात कदमा में भी किराना दुकान से रंगदारी मांगे जाने की वारदात सामने आई है। यहां बदमाशों ने चापड़ दिखाकर किराना दुकानदार से रंगदारी मांगी गई।
रंगदारी देने से इनकार करने पर चापड़ से हमले की कोशिश की गई। लेकिन तभी दुकानदार की बेटी और परिवार के अन्य लोग वहां पहुंच गए। इन लोगों ने शोर मचाया तो बदमाश चापड़ लहराते हुए फरार हो गए।
किराना दुकानदार ने बताया कि बदमाश धमकी दे रहे थे कि अगर रंगदारी नहीं दी तो बिष्टुपुर के डीडी बार जैसा कांड करेंगे। इस घटना से किराना दुकानदार का परिवार दहशत में है। मामले की जानकारी कदमा थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read also – अपना सरकारी फोन बंद रखते हैं थाना प्रभारी, SSP ने क्राइम मीटिंग में दिए मोबाइल ऑन रखने के निर्देश

