Home » Jamshedpur News: जमशेदपुर के सरकारी स्कूल में चोरी, चोरों ने पंखे, बल्ब और दीवार घड़ी पर किया हाथ साफ

Jamshedpur News: जमशेदपुर के सरकारी स्कूल में चोरी, चोरों ने पंखे, बल्ब और दीवार घड़ी पर किया हाथ साफ

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur News: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित बागुनहातू सरना मिडिल स्कूल एक बार फिर चोरी की वारदात का शिकार बना है। बुधवार सुबह जब स्कूल के प्रिंसिपल मुकेश कुमार ठाकुर लगभग 6:45 बजे स्कूल पहुंचे, तो देखा कि स्कूल का मुख्य दरवाजा खुला हुआ है। अंदर जाने पर उन्होंने पाया कि कक्षा 8 से छत पर लगे पंखे गायब हैं।पता चला कि चोर स्कूल से कुल पांच सीलिंग फैन, दो बल्ब और एक दीवार घड़ी चुरा ले गए हैं।

घटना की सूचना सिदगोड़ा थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, स्कूल का मुआयना किया, वीडियो रिकॉर्डिंग की और लौट गई।प्रिंसिपल मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब स्कूल में चोरी हुई है। पिछले कुछ हफ्तों में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। कुछ दिन पहले कक्षा एक और दो से भी पंखे चोरी कर लिए गए थे। इस महीने अब तक कुल सात पंखे चोरी हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि हर बार पुलिस को सूचना दी जाती है, लेकिन न तो कोई गिरफ्तारी होती है और न ही कोई चोरी गया सामान बरामद हुआ है।ठाकुर ने बताया कि उनकी नियुक्ति 2017 में हुई थी और तब से अब तक अनगिनत बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।

कभी खिड़की का ग्रिल काटकर चोर अंदर घुसते हैं, तो कभी खुले दरवाजे से। विधानसभा चुनाव से पहले भी चोरों ने स्कूल की पूरी वायरिंग चुरा ली थी, जिसकी सूचना डीसी, एसडीओ, एसएसपी सहित विभागीय अधिकारियों को दी गई थी।स्थानीय ग्रामीण कंचन दत्ता ने बताया कि स्कूल के आसपास नशेड़ी युवकों का जमावड़ा लगा रहता है। ये युवक स्कूल परिसर के पास बैठकर गांजा और शराब पीते हैं। आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं नशेड़ी युवकों की मिलीभगत से चोरी की घटनाएं हो रही हैं।

Read also – Jamshedpur News : टाटा स्टील इंजीनियर के घर से 20 लाख के जेवरात चोरी, परिचित पर शक

Related Articles