Jamshedpur : लोगों की सुरक्षा को लेकर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने शनिवार को मरीन ड्राइव इलाके में विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क पर घूम रहे एक आवारा सांड़ को सुरक्षित तरीके से पकड़ा गया।

इससे किसी भी संभावित हादसे को रोका जा सका।जेएनएसी की टीम ने पशु चिकित्सा कर्मियों की मौजूदगी में पूरी सतर्कता के साथ सांड़ को काबू में लिया। इसके बाद उसे नियमानुसार गौशाला भेज दिया गया। इस दौरान इस बात का खास ध्यान रखा गया कि पशुओं को किसी तरह की चोट या परेशानी न हो।
नगर निकाय ने साफ किया है कि शहर के विभिन्न इलाकों में आवारा पशुओं के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। साथ ही पशुपालकों से अपील की गई है कि वे अपने मवेशियों को खुले में न छोड़ें। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।जेएनएसी का कहना है कि सुरक्षित सड़कें और सुरक्षित नागरिक उनकी प्राथमिकता है, और इस दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।

