Home » Jamshedpur News: जमशेदपुर में फायरिंग कांड का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी को देशी पिस्टल के साथ दबोचा

Jamshedpur News: जमशेदपुर में फायरिंग कांड का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी को देशी पिस्टल के साथ दबोचा

आरोपी का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।

by Mujtaba Haider Rizvi
jugsalai teen arrested with pist
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच जुगसलाई थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। हाल ही में हुई फायरिंग की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि रविवार की की रात करीब 10:12 बजे जुगसलाई थाना क्षेत्र के गरीब नवाज कॉलोनी में फायरिंग की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) ने किया।पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मामले की जांच शुरू की और घटना की पुष्टि के बाद लगातार छापेमारी अभियान चलाया। इसी दौरान काबुली नाला के पास से आरोपी शेख अफरीदी उर्फ खदबद (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। वह गरीब नवाज कॉलोनी का ही निवासी बताया जा रहा है।

आर्म्स पेडलर है आरोपी

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार युवक का संबंध अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री करने वाले एक संगठित गिरोह से है। उसके पास से एक लोहे का देशी पिस्टल बरामद किया गया है। इसके अलावा, उसकी निशानदेही पर घटनास्थल से फायर किए गए दो खोखा भी जब्त किए गए हैं। इस मामले में जुगसलाई थाना में बीएनएस की धारा 111 और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक तौकीर आलम, थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खाँ समेत जुगसलाई थाना के कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

Read also Ranchi News : झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत बिगड़ी, रांची के अस्पताल में भर्ती

Related Articles

Leave a Comment