Home » Jamshedpur Theft News: मानगो बाजार स्थित कोलकाता ज्वेलर्स में चोरी, 4 किलो चांदी के जेवरात व ₹8000 नकद पार कर ले गए चोर

Jamshedpur Theft News: मानगो बाजार स्थित कोलकाता ज्वेलर्स में चोरी, 4 किलो चांदी के जेवरात व ₹8000 नकद पार कर ले गए चोर

कोलकाता ज्वेलर्स के मालिक जितेंद्र कुमार हैं। जितेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने शनिवार को रात 8:30 बजे दुकान बंद की थी।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र के मानगो बाजार टैंक रोड स्थित कोलकाता ज्वेलर्स में चोरी हुई है। रविवार की सुबह दुकान के मालिक अपनी दुकान खोलने पहुंचे। दुकान का शटर उठाया तो अंदर सामान बिखरा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। लगभग 11 लाख रुपए की चांदी और 8000 रुपए नकद की चोरी हुई है।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर का चोरों का पता लगाया जाएगा और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

कोलकाता ज्वेलर्स के मालिक जितेंद्र कुमार हैं। जितेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने शनिवार को रात 8:30 बजे दुकान बंद की थी और घर चले गए थे। सुबह जब वह पहुंचे तो उन्हें चोरी की घटना का पता चला। उन्होंने बताया कि चोरों ने लगभग 4 किलो चांदी के जेवरात पार किए हैं। इसके अलावा कैश बॉक्स में रखा 8000 रुपए नकद भी पार कर लिया है। चोर छत की टीन काटकर अंदर घुसे थे। टीन शेड की डबल लेयर थी। एक लेयर उन्होंने उठाई और दूसरी लेयर को काटकर अंदर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर तिजोरी नहीं तोड़ पाए। तिजोरी तोड़ने का उन्होंने भरसक प्रयास किया। ज्वेलर्स ने बताया कि तिजोरी नहीं टूटने की वजह से उनके सोने के जेवरात बच गए हैं।

Related Articles

Leave a Comment