Home » JHARKHAND NEWS: झारखंड विधानसभा में धनबाद की इस परियोजना पर उठाए सवाल, जमकर हुआ हंगामा

JHARKHAND NEWS: झारखंड विधानसभा में धनबाद की इस परियोजना पर उठाए सवाल, जमकर हुआ हंगामा

by Vivek Sharma
झारखंड विधानसभा
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को धनबाद जिले की बहुप्रतीक्षित जलापूर्ति परियोजना पर सदन में चर्चा हुई। विधायक अरुप चटर्जी ने परियोजना में लगातार देरी को लेकर श्री राम ईपीसी कंपनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।विधायक ने कहा कि स्वच्छता विभाग के तहत लगभग 500 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का ठेका कंपनी को दिया गया था, लेकिन अब तक कोई भी कार्य पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी का बाद में किसी अन्य कंपनी के साथ विलय हो गया, जिससे परियोजना की स्थिति और जटिल हो गई।

विभाग के मंत्री योगेंद्र महतो ने सदन में जवाब देते हुए कहा कि सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि परियोजना को जल्द पूरा कराया जाएगा और पूरे मामले की जांच कर एक सप्ताह के भीतर विस्तृत जानकारी सदन में प्रस्तुत की जाएगी। इसी बीच, सदन में असंसदीय भाषा के इस्तेमाल को लेकर हंगामा भी हुआ। विधायक नीरा यादव ने विधायक समीर मोहंती के बयान पर आपत्ति जताई। इसके बाद भाजपा के विधायक वेल में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। 

Related Articles

Leave a Comment