Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो बस स्टैंड में एक बस ड्राइवर की अचानक मौत हो गई। ड्राइवर का नाम लखन हांसदा (35) है और वह मूल रूप से पश्चिम सिंहभूम जिले के झींकपानी के रहने वाले थे। वह टाटा से ओडिशा के बीच चलने वाली कारवां बस के चालक थे।घटना की जानकारी तब हुई जब शनिवार की सुबह यात्रियों और अन्य लोगों ने उन्हें बस में बेसुध देखा।
उन्हें तुरंत एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।लखन की पत्नी सुकु हांसदा ने बताया कि शुक्रवार रात 10:30 बजे तक उनकी बात लखन से हुई थी, लेकिन उसके बाद उनका फोन बंद हो गया।
बस एजेंट ने परिवार को लखन की मौत की खबर दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग जमशेदपुर पहुंचे। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत की सही वजह का पता लगाया जा सके। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

