Home » Jamshedpur News : इस साल पूर्वी सिंहभूम में 6 लाख क्विंटल धान की होगी खरीद

Jamshedpur News : इस साल पूर्वी सिंहभूम में 6 लाख क्विंटल धान की होगी खरीद

Jamshedpur News : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नवंबर 2025 के खाद्यान्न वितरण की समीक्षा करते हुए अपर उपायुक्त ने लाभुकों तक समय पर राशन पहुंचाने के निर्देश दिए।

by Mujtaba Haider Rizvi
Farmers selling paddy in East Singhbhum, Jharkhand during procurement season
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : इस साल पूर्वी सिंहभूम जिले में 6 लाख क्विंटल धान की खरीद होगी। खरीफ विपणन मौसम 2025-26 को लेकर राज्य सरकार ने जिले को 6 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। किसानों को 2450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा।

जमशेदपुर स्थित डीसी ऑफिस सभागार में सोमवार को डीसी कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर आपूर्ति विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मीटिंग की अध्यक्षता अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद ने की। इस दौरान विभागीय योजनाओं और खाद्यान्न वितरण की स्थिति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

मीटिंग में धान अधिप्राप्ति योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत राशन उठाव व वितरण, झारखंड खाद्य सुरक्षा योजना, नए राशन कार्ड का वितरण, नमक-चीनी-चना दाल वितरण, राशन कार्डधारियों का ई-केवाईसी तथा पीएमजीएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों की समीक्षा की गई।

जारी रहेगी अयोग्य राशन कार्ड धारकों की धर पकड़

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नवंबर 2025 के खाद्यान्न वितरण की समीक्षा करते हुए अपर उपायुक्त ने लाभुकों तक समय पर राशन पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी जिला एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को कार्ड अपडेट, लंबित शिकायतों के निस्तारण और योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाने को कहा गया। अयोग्य राशन कार्डधारियों की पहचान की प्रक्रिया लगातार जारी रखने के निर्देश भी दिए गए।

15 जनवरी तक गोदाम कार्य पूरा करने के निर्देश

बैठक में गोदाम निर्माण कार्य 15 जनवरी तक पूरा करने, पीएमजीएस पोर्टल पर 99.6 प्रतिशत निस्तारण दर को शत-प्रतिशत करने, डाकिया योजना के तहत 5,131 पात्र परिवारों तक समय पर राशन पहुंचाने तथा चना दाल, चीनी और नमक वितरण में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए। ई-केवाईसी से वंचित राशन कार्डधारियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी राहुल जी आनंद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी सहित सभी एमओ, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मी उपस्थित रहे।

Read Also: Chaibasa News : एफडी के नाम पर बीमा पालिसी बेचने के मामले में उपभोक्ता आयोग का सख्त रुख, एसबीआई लाइफ को 4.30 लाख रुपए लौटाने का आदेश

Related Articles