Home » Jharkhand police Leave Cancelled : डीजीपी का आदेश, पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, त्योहारों के दौरान रहेगी सख्त निगरानी

Jharkhand police Leave Cancelled : डीजीपी का आदेश, पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, त्योहारों के दौरान रहेगी सख्त निगरानी

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड पुलिस ने आगामी त्योहारों, जिनमें ईद, सरहुल और रामनवमी शामिल हैं, के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने शनिवार को यह आदेश जारी किया। उनके निर्देशों के अनुसार, केवल विशेष परिस्थितियों में ही संबंधित एसपी, कमांडेंट, डीआईजी और आईजी की अनुमति से अवकाश दिया जाएगा।

संवेदनशील जिलों में विशेष निगरानी

झारखंड के सात जिले सांप्रदायिक दृष्टिकोण से अतिसंवेदनशील माने गए हैं। इन जिलों में रांची, पलामू, हजारीबाग, जमशेदपुर, गिरिडीह, बोकारो और पलामू जिला शामिल हैं। इन जिलों में पुलिस की विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

सख्त कार्रवाई व असामाजिक तत्वों पर निगरानी

झारखंड पुलिस मुख्यालय में गत बुधवार को आयोजित एक समीक्षा बैठक में डीजीपी अनुराग गुप्ता ने ईद, सरहुल और रामनवमी पर्व के दौरान माहौल बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया था। बैठक में जोनल आईजी, रेंज के डीआईजी, एसएसपी और एसपी शामिल थे। डीजीपी ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए और असामाजिक तत्वों की पहचान कर उन पर कड़ी निगरानी रखने की बात कही।

सोशल मीडिया और जुलूसों की मॉनिटरिंग

डीजीपी ने सभी अधिकारियों को असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी अफवाह के फैलने पर तुरंत उसका सत्यापन करने को भी कहा। इसके अलावा, जुलूस के मार्गों का भौतिक सत्यापन करने, धार्मिक स्थलों और जुलूसों की ड्रोन से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। झारखंड में पहले भी कुछ जिलों में सांप्रदायिक घटनाएं हुई हैं, जिनमें विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

Related Articles