Home » RANCHI NEWS: चाउमीन दुकान संचालक हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी ने रची थी साजिश

RANCHI NEWS: चाउमीन दुकान संचालक हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी ने रची थी साजिश

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 शूटरों समेत 6 को गिरफ्तार किया

by Vivek Sharma
हत्याकांड का खुलासा
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: सिल्ली थाना क्षेत्र के पतराहातू में एक चाउमीन दुकान के संचालक हरधन महतो हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। वही इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड की मास्टर माइंड हरधन महतो की पत्नी गंगा देवी थी। जिसने घटना की पूरी साजिश रची थी। फरार अपराधियों की तलाश में गठित छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 शूटरों को गिरफ्तार किया है।

गंगा देवी के बयान पर सिल्ली थाना में मामला दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। जांच के क्रम में कंचन महतो को हिरासत में लिया गया, जिसने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि गंगा देवी और अन्य आरोपियों के साथ मिलकर चार लाख रुपये में हरधन महतो की हत्या की सुपारी दी गई थी।

पुलिस ने गंगा देवी, कंचन महतो, सुनील चंद्र महतो और तारकेश्वर महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके अलावा मुख्य शूटर कालीचरण महतो और शिवम पांडेय को भी हथियार और अपाची मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार घटना से पहले रेकी की गई थी।

READ ALSOGiridih Road Accident : समधी के घर से गरुड़ पुराण सुनकर लौट रहा था घर, खाई में गिरी कार और हो गई मौत, दो घायल

Related Articles