Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में रविवार को टाटा मोटर्स के साउथ गेट के पास एक बड़ी वारदात हुई। विद्यापति नगर निवासी अमन पर अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार (चापड़) से अचानक हमला कर दिया। घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास अफरा-तफरी मच गई।
हमले में गंभीर रूप से घायल अमन को तुरंत टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान और वारदात के कारण का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।पुलिस इस मामले में घायल से घटना के बारे में जानकारी ले रही है। बताया जा रहा है कि पुराने विवाद को लेकर युवक पर जानलेवा हमला किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस तरह कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले को कतई बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों की तलाश शु
Read also Jamshedpur Crime : जमशेदपुर में जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, एक युवक की हत्या के बाद सनसनी

