Home » Khunti Road Accident : खूंटी-सिमडेगा मेन रोड पर सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत

Khunti Road Accident : खूंटी-सिमडेगा मेन रोड पर सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत

एक ने रास्ते में और दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

by Vivek Sharma
खूंटी में एक्सीडेंट
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Khunti (Jharkhand) : झारखंड के खूंटी जिले में एक सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई है। घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार यह हादसा सोमवार देर रात खूंटी सदर थाना क्षेत्र के खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ स्थित मरचा मोड़ के पास हुआ।

कामडारा थाना क्षेत्र निवासी थे मृतक

मृतकों की पहचान कामडारा थाना क्षेत्र के अमृत तोपनो (23 वर्ष) और विल्सन तोपनो (18 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों चचेरे भाई तपकारा थाना क्षेत्र के डिगरी स्थित विरता गांव से अपनी बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान, मरचा मोड़ के पास किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

घायल युवकों को अस्पताल पहुंचाने में हुई देर

दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों गंभीर रूप से घायल युवकों को रेफरल अस्पताल तोरपा लाया गया। लेकिन दुर्भाग्यवश, अमृत तोपनो ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल विल्सन तोपनो की नाजुक हालत को देखते हुए उसे तुरंत खूंटी सदर अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन उपचार के दौरान विल्सन की भी मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। हिट एंड रन की इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप है और पुलिस अब अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।

READ ALSO: RANCHI POLITICAL NEWS: बिहार चुनाव में यू-टर्न लेने पर JMM बनी ‘यू’, जानें किस बीजेपी नेता ने कसा तंज



Related Articles