Home » Latehar Crime: लातेहार पुलिस का बड़ा एक्शन,पेट्रोल पंप पर गोलीबारी करने वाले तीन अपराधियों को दबोचा

Latehar Crime: लातेहार पुलिस का बड़ा एक्शन,पेट्रोल पंप पर गोलीबारी करने वाले तीन अपराधियों को दबोचा

एसपी को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, मुख्य सरगना दीपक लोहरा समेत तीन आरोपी सलाखों के पीछे

by Kanchan Kumar
Latehar Petrol Pump Firing Case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार : जिले के चंदवा थाना क्षेत्र स्थित राज पेट्रोल पंप पर हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना का पुलिस ने आखिरकार पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को धर दबोचा है। पकड़े गए अपराधियों के पास से पुलिस ने अवैध हथियार और अन्य सामान भी बरामद किए हैं। इस पूरे मामले का खुलासा लातेहार के एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने एक प्रेस वार्ता के दौरान किया।

​श्मशान घाट के पास रची जा रही थी खौफनाक साजिश

पुलिस को इस सफलता के पीछे एक पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी। लातेहार एसपी कुमार गौरव को जानकारी मिली थी कि मुख्य आरोपी दीपक लोहरा अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। अपराधी आन्दू श्मशान घाट के पास बैठकर सिकनी स्थित पेट्रोल पंप के मालिक को रंगदारी न देने पर डराने और फिर से गोलीबारी करने की खौफनाक साजिश रच रहे थे।

​छापेमारी कर पुलिस ने दबोचा

वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एसडीपीओ लातेहार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने बिना देर किए बताए गए ठिकाने पर अचानक दबिश दी। अपराधियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और पुलिस ने योजना को अमलीजामा पहनाने से पहले ही तीनों को दबोच लिया।

​गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुख्य आरोपी दीपक लोहरा, पीयूष उरांव और जितेंद्र यादव उर्फ राहुल यादव के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्टल, दो जिंदा गोलियां और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस की इस तत्परता से इलाके के व्यवसायियों ने राहत की सांस ली है, वहीं पुलिस अब इनसे पूछताछ कर इनके अन्य साथियों का पता लगाने में जुटी है।

Read Also : Lathehar News : डायन के आरोप में छात्राओं को निकालने वाले प्राचार्य को लगी फटकार

Related Articles

Leave a Comment