Home » Maharani Season 3 : महारानी 3 का टीजर आउट, पहली दोनों सीरीज रही हैं सुपरहिट

Maharani Season 3 : महारानी 3 का टीजर आउट, पहली दोनों सीरीज रही हैं सुपरहिट

by The Photon News Desk
Maharani Season 3
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

एंटरटेनमेंट डेस्क। सोनी LIV की लोकप्रिय वेब सीरीज Maharani Season 3 का तीसरा सीजन जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाला है। इस सीरीज का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। टीजर में देखा जा सकता है कि महारानी बख्तावर सिंह (हुमा कुरैशी) एक बार फिर अपने राज्य को बचाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। इस बार उन्हें एक नई चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

Maharani Season 3 : महारानी नई और बड़ी तैयारी के साथ उतर रही हैं मैदान में

इस टीजर वीडियो में दिखाया गया है कि इस बार महारानी नई और बड़ी तैयारी के साथ बिहार की राजनीति का तख्ता हिलाते हुईं दिखाई देंगी। महारानी 3 के टीजर में हुमा ये कहती हुईं नजर आ रही हैं- ‘हम चौथी फेल होकर आपकी नाक में दम कर दिए, तो जरा सोचिए की अगर ग्रेजुएट हो गए तो क्या ही करेंगे।’ वहीं, टीजर में एक महिला की आवाज सुनाई देती है, जो कहती है, “महारानी, अब आपकी परीक्षा है।‘

Maharani Season 3 के टीजर को दर्शक कर रहे हैं पसंद

Maharani Season 3 के टीजर को दर्शकों ने बहुत पसंद किया है। इसने सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाई है व खूब वाइरल हो रही है। महारानी 3 सीरीज के निर्देशक सौरभ भवे हैं। इस सीरीज में हुमा कुरैशी के अलावा अमित सियाल, विनीत कुमार, प्रमोद पाठक, कनी कुसरूती, अनुजा साठे, सुशील पांडे, दिव्येंदु भट्टाचार्य और सोहम शाह भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Maharani Season 3 : रिलीज के डेट की नहीं की गई है घोषणा

Maharani Season 3 कब रिलीज होगी, इसकी अभी इसकी कोई घोषणा नहीं की गई है। इससे पहले महारानी सीरीज की दो सीजन को रिलीज किया गया था, पहली सीजन की शुरुआत साल 2021 में हुई, इसके बाद 2022 में इस सीरीज का दूसरा सीजन आया था। दोनों सीजत सुपरहिट रही थीं। इन सीरीज में हुमा कुरैशी के अभिनय को खूब सराहा गया था। ऐसे में अब Maharani Season 3 कैसा प्रदर्शन करती है, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

READ ALSO : रिलीज़ होते ही वायरल हुआ यायावरी वाया भोजपुरी का राम गीत “राम अईलें”

Related Articles