Home » वार्ड नंबर 4 के वार्ड पार्षद राहुल कश्यप बने मानगो नगर निगम के डिप्टी मेयर

वार्ड नंबर 4 के वार्ड पार्षद राहुल कश्यप बने मानगो नगर निगम के डिप्टी मेयर

by Mujtaba Haider Rizvi
मानगो डिप्टी मेयर
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मानगो नगर निगम के डिप्टी मेयर का चुनाव संपन्न हो गया है। वार्ड नंबर 4 के वार्ड पार्षद राहुल कश्यप को डिप्टी मेयर बनाया गया है। डिप्टी मेयर के पद पर राहुल कश्यप चुनाव जीते हैं। वह 10 वोट से चुनाव जीते हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जीएम रजा को नौ वोट और मोमिता चटर्जी को छह वोट मिले। जबकि, राहुल कश्यप को कुल 19 वोट मिले हैं।

राहुल कश्यप को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का समर्थन प्राप्त था। कई दिनों से मानगो में डिप्टी मेयर पद के लिए जोड़तोड़ चल रही थी। इस जोड़तोड़ में राहुल कश्चयप भारी पड़े।

उनके चुनाव जीतने के बाद डीसी ऑफिस में राहुल कश्यप को डिप्टी मेयर के पद की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और उनकी पत्नी मेयर सुधा गुप्ता मौजूद थे। मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता ने राहुल कश्यप को जीत की बधाई भी दी है।

Read also Jamshedpur News : मानगो बनेगा नया पुलिस अनुमंडल, उच्चस्तरीय समिति ने दी स्वीकृति

Related Articles

Leave a Comment