Home » Jamshedpur News : मानगो में जन समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा, 15 दिन में समाधान नहीं तो धरने की चेतावनी

Jamshedpur News : मानगो में जन समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा, 15 दिन में समाधान नहीं तो धरने की चेतावनी

मांग पत्र में प्रमुख रूप से होल्डिंग टैक्स में कमी और गरीब परिवारों के लिए टैक्स माफी की मांग उठाई गई। समिति का कहना है कि क्षेत्र के अधिकांश लोग निम्न और मध्यम वर्ग से हैं, जिन पर वर्तमान टैक्स का बोझ अधिक है।

by Mujtaba Haider Rizvi
mango protest
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में जन समस्याओं को लेकर बुधवार 29 अप्रैल को मानगो नगर विकास समिति ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई। समिति के अध्यक्ष फिरोज खान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मानगो नगर निगम के उप-नगर आयुक्त को आठ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

समिति ने बताया कि मानगो क्षेत्र के लोग इन दिनों कई बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मांग पत्र के माध्यम से प्रशासन से इन समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की गई। मांग पत्र में प्रमुख रूप से होल्डिंग टैक्स में कमी और गरीब परिवारों के लिए टैक्स माफी की मांग उठाई गई। समिति का कहना है कि क्षेत्र के अधिकांश लोग निम्न और मध्यम वर्ग से हैं, जिन पर वर्तमान टैक्स का बोझ अधिक है।

मानगो में गहरा रहा है जल संकट

इसके अलावा पेयजल संकट को लेकर भी चिंता जताई गई। कई इलाकों में नियमित जलापूर्ति नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समिति ने पानी की सप्लाई को सुचारू करने की मांग की। सफाई व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी व्यक्त की गई। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे होने से बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। डोर टू डोर कचरा उठाव सेवा बंद होने पर उसे तुरंत शुरू करने की मांग की गई। साथ ही नियमित सफाई के लिए वेंडर नियुक्त करने की बात कही गई। बिजली व्यवस्था को लेकर भी लोगों ने शिकायत की। बार-बार बिजली कटौती और खराब आपूर्ति से लोगों को दिक्कत हो रही है। समिति ने बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग रखी।

15 दिन बाद गांधी प्रतिमा के सामने होगा प्रदर्शन

फिरोज खान ने कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर इन मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो गांधी प्रतिमा के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि मांगें पूरी होती हैं तो समिति नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर को सम्मान स्वरूप गुलदस्ता भेंट करेगी, अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान समिति के कई सदस्य मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की।

Read also Potka News: हाता में बन रहे बस स्टैंड-मार्केट कॉम्प्लेक्स की असमतल छत पर भरा पानी, विधायक नाराज

Related Articles

Leave a Comment