दिल्ली : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, मुंबई और दिल्ली में आज एक साथ मानसून ने एंट्री दी है। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में मानसून जहां निर्धारित समय से दो दिन पहले पहुंचा। वहीं, मुंबई में मानसून दो सप्ताह के देरी से आया है। पिछली बार दिल्ली और मुंबई में एकसाथ मानसून 21 जून, 1961 में आया था।


कहां-कहां पहुंचा मानसून
आईएमडी के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी सक्रिय है। इसने मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र को कवर कर लिया है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, पंजाब और जम्मू के कुछ हिस्सों में भी मानसून आ गया है। यह अगले 2 दिनों में आगे बढ़ेगा और अन्य हिस्सों को भी कवर करेगा। आईएमडी निदेशक ने कहा कि यह अगले 2 दिनों में आगे बढ़ेगा और अन्य हिस्सों को भी कवर करेगा।

चिलचिलाती गर्मी से राहत
बारिश से दिल्ली और आसपास के इलाकों में चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली, लेकिन गुरुग्राम के विभिन्न इलाकों में जलभराव बना हुआ है। मुंबई और उसके उपनगरों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई, जिसके कारण विभिन्न स्थानों पर जलजमाव और यातायात जाम हो गया।

