साहिबगंज : झारखंड के साहिबगंज जिले में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है।जिरवाबाड़ी ओपी क्षेत्र में धोबीझरना के पास स्थित भवनाथपुर कालोनी में अपराधियों ने रविवार की रात घर में घुसकर रामपुर करारा सकरीगली निवासी 46 वर्षीय पप्पू यादव व उसकी पत्नी 40 वर्षीय मिली सिंह को गोली मार दी। मिली सिंह के सिर में तीन गोली लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पप्पू यादव को आठ गोली लगी है। उसकी हालत गंभीर है। घटना की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश मौके पर पहुंचे। पुलिस की मदद से दोनों लोगों को सदर अस्पताल लाया। चिकित्सक डा. मुकेश कुमार ने जांच के बाद मिली सिंह को मृत घोषित कर दिया। वही प्राथमिक उपचार के बाद पप्पू सिंह को रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर भागलपुर गए हैं। घटना रात करीब एक बजे की है। रात दो बजे दोनों को सदर अस्पताल लाया गया। पप्पू यादव पत्थर कारोबार से जुड़ा था। वह भवनाथपुर कालोनी में किराए के मकान में रहता था। बताया जाता है कि मिली सिंह उसकी दूसरी पत्नी थी। उसने प्रेम विवाह किया था। बताया जाता है कि दंपती रात में एक शादी समारोह से लौटा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया। मिली सिंह के भाई ने पप्पू सिंह के निकट संबंधी पर इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि मामले में आरोपी बताया जा रहा है लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
झारखंड के साहिबगंज में सनसनीखेज वारदात: घर में घुसकर दंपती को मारी गोली, पत्नी की मौत, पति की स्थिति गंभीर
written by The Photon News Desk
112
previous post

