PM Modi Rally : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) आज सोमवार को बस्तर और महाराष्ट्र के चंद्रपुर में लोकसभा चुनाव में खड़े भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 1.30 बजे बस्तर में भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे शाम पांच बजे चंद्रपुर में केंद्रीय मंत्री सुधीर मुनगंटीवार के लिए जनसभा करेंगे।
पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई के मीडिया सह-प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने रविवार को बताया कि पीएम मोदी बस्तर लोकसभा क्षेत्र में भानपुरी के आमाबाल में एक रैली को संबोधित करेंगे। बता दें, छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों के लिए तीन चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और सात मई को मतदान होगा। चुनाव परिणाम चार जून को घोषित किए जाएंगे।
चंद्रपुर में 5 बजे होगी PM Modi की Rally
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी सोमवार को मिशन 45 को धार देने के उद्देश्य से महाराष्ट्र जाएंगे। पीएम मोदी महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक रैली को संबोधित करेंगे। बताया गया कि पीएम मोदी की यह रैली आज शाम 5 बजे होगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चंद्रपुर लोकसभा सीट से राज्य के वन, संस्कृति और मत्स्य पालन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को प्रत्याशी बनाया है। विदर्भ क्षेत्र स्थित इस सीट पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। इसके अलावा, विदर्भ की अन्य चार लोकसभा सीटों- रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर में भी 19 अप्रैल को ही मतदान है।
सीएम योगी यहां रैली को करेंगे संबोधित
इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराष्ट्र में आज तीन जगहों पर रैली को संबोधित करेंगे। वहीं, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज उत्तर प्रदेश और राजस्थान में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा के मुताबिक, जेपी नड्डा यूपी के रामपुर और बिजनौर में आज दोपहर रैली को संबोधित करेंगे, जबकि शाम साढ़े चार बजे राजस्थान के हनुमानगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे।
READ ALSO : बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की फॉर्च्यूनर कार वाराणसी में मिली,19 मार्च को…

