Home » Pakistan airspace closed : पाकिस्तान में खौफ, लाहौर और इस्लामाबाद एयरस्पेस बंद

Pakistan airspace closed : पाकिस्तान में खौफ, लाहौर और इस्लामाबाद एयरस्पेस बंद

* संभावित हवाई हमले की आशंका से पाकिस्तान में हाई अलर्ट, एयरपोर्ट पर उड़ानें ठप

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

New Delhi : भारतीय सेना द्वारा अंजाम दिए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान की हालत बेहद तनावपूर्ण हो गई है। पाकिस्तान को डर सता रहा है कि भारत द्वारा फिर से कोई बड़ा सैन्य एक्शन हो सकता है। इसी आशंका के चलते पाकिस्तान सरकार ने लाहौर और इस्लामाबाद के एयरस्पेस को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है।

पाकिस्तान सिविल एविएशन अथॉरिटी (CAA) के अनुसार, दोनों शहरों में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों से सभी कमर्शियल उड़ानों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है। यह निर्णय बीती रात अचानक लिया गया, जिससे यात्रियों और एयरलाइनों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

कराची एयरपोर्ट रहा चालू, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

हालांकि पाकिस्तान सरकार ने कराची एयरपोर्ट को बंद नहीं किया है, लेकिन वहां भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि कराची रणनीतिक रूप से भारत के लक्षित क्षेत्रों से अपेक्षाकृत दूर है, इसी कारण उसे फिलहाल खुले रखने का निर्णय लिया गया है।

इससे पहले पाकिस्तान के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने संकेत दिया था कि राष्ट्रीय एयरस्पेस को अस्थायी रूप से बंद किया जा सकता है। देर रात यह फैसला सामने आया कि लाहौर और इस्लामाबाद में उड़ानों पर रोक लगाई जा रही है।

48 घंटे के लिए बंद किया गया एयरस्पेस

पाकिस्तान सरकार ने साफ किया है कि एयरस्पेस कम से कम 48 घंटे के लिए बंद रहेगा। यह फैसला उस समय आया जब भारतीय सेना ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत लिया। इस कार्रवाई के बाद से पाकिस्तान बॉर्डर पर लगातार गोलाबारी कर रहा है।

भारत ने भी पाकिस्तान की हरकतों को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में मल्टी लेयर एयर डिफेंस यूनिट को सक्रिय कर दिया है, ताकि किसी भी संभावित हमले का जवाब तुरंत और सटीक रूप से दिया जा सके।

Related Articles