Palamu : नावाजयपुर थाना क्षेत्र से 15 मार्च को नावाजयपुर थाना क्षेत्र के कतरी गांव में पंकज यादव का शव उसके कमरे से बरामद हुआ था। पत्नी ने पुलिस को बताया था कि पति ने आत्महत्या की है, लेकिन पंकज यादव के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पत्नी पिंकी देवी को ही आरोपी बताया।
पत्नी ने भोजन में मिलाया था जहर
पुलिस की जांच में पता चला कि पत्नी पिंकी देवी ने भोजन में जहर मिलाया था। इस दौरान पंकज के प्राइवेट पार्ट को चोट पहुंचाई और शरीर में दांत से काटा। पिंकी देवी का अपने मायके में ही एक लड़के के साथ प्रेम संबंध था। जिसके कहने पर उसने अपने पति की हत्या की घटना को अंजाम दिया।
पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी पिंकी देवी उर्फ मधु को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
साल 2024 में हुई थी पिंकी देवी की शादी
थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पिंकी देवी की शादी 2024 में हुई थी। वह हरिहरगंज के अंबादुम्बा की रहने वाली थी। पंकज यादव मजदूरी करता था और साल में केवल 1-2 बार ही घर आता था। पिंकी देवी अधिकतर अपने मायके में रहती थी। दंपती का एक वर्ष का बच्चा भी है।
Read Also: Palamu News : एक ही परिवार के 11 सदस्यों ने बेच दिया 1420 क्विंटल धान

