नई दिल्ली: इंजीनियरिंग से डिप्लोमा किया है और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आप के लिए अच्छी खबर है। पावर ग्रिड कॉरपोरेशन इंडिया लिमिटेड(PGCIL) में डिप्लोमा ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स) के पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे कैंडिडेट जो इन पद पर आवेदन करने की जरूरी योग्यता और इच्छा रखते हों, वे पावर ग्रिड कॉरपोरेशन इंडिया लिमिटेड की ऑफीशियल वेबसाइट powergrid.in पर जाकन ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2023 है। वहीं आवेदन शुल्क की बात है तो इन पद का फॉर्म भरने के लिए कैंडिडेट्स को 300 रुपए शुल्क देना होगा। हालांकि परीक्ष कब ली जाएगी की तिथि अभी घोषित नहीं की गयी है।
क्या है पात्रता:
इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 425 पदों को भरा जाएगा। जहां तक आवेदन के लिए योग्यता की बात है तो इन वैकेंसी के लिए वे कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं जिनके पास संबंधित फील्ड में किसी मान्यता प्राप्त टेक्निकल बोर्ड या इंस्टीट्यूट से तीन साल का फुल टाइम रेग्यूलर इंजीनियरिंग में हो। अगर आयु सीमा की बात करें तो इन पद के लिए 27 साल तक के कैंडिडेट्स आवेद कर सकते हैं। ऊपरी आयु सीमा में उम्मीदवारों को छूट मिलेगी।
READ ALSO : सरायकेला में राेजगार मेला 9 सितंबर काे, 408 पदाें पर होगी नियुक्ति
ऐसे करें आवेदन:
:: सबसे पहले संस्था की आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in पर जाएं।
:: यहां पहले करियर पर जाएं फिर जॉब ऑपरचुनिटीज पर और फिर रीजनल ओपनिंग्स पर क्लिक करें और अब जो पेज खुले उस पर डिप्लोमा ट्रेनी पोस्ट के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
:: इसके बाद फॉर्म भरें, जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा कर दें।
:: फॉर्म सबमिट करने के बाद अनिवर्य रूप से आगे की प्रक्रिया के लिए प्रिंट निकाल लें।

