Jamshedpur : जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्र पोटका में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार दर्जन भर लोग जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ऑटो को सीधी टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत पोटका के स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया। वहां सभी का इलाज जारी है।
इस दुर्घटना में ऑटो चालक शंभू गोप की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक और घायलों के परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस को सूचना दे दी गई है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। यह हादसा पोटका क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोग प्रशासन से सड़क पर गति नियंत्रण और निगरानी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
Read also Jamshedpur Crime: होटल ईआई डोराडो के कमरे में मिली युवती की लाश, अय्याशी का अड्डा बना आम बगान इलाका

