Home » Chaibasa News: प्रांतीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में सिलफोडी विद्यालय को पहला स्थान

Chaibasa News: प्रांतीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में सिलफोडी विद्यालय को पहला स्थान

by Rajeshwar Pandey
प्रांतीय प्रश्न प्रतियोगिता
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CHAIBASA : वनवासी कल्याण केंद्र झारखंड की शैक्षिक इकाई श्रीहरि वनवासी विकास समिति द्वारा प्रांतीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता पश्चिम सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर प्रखंड के गायत्री शिशु विद्या मंदिर चन्द्री में आयोजित हुई। प्रांतीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रेरणादायी वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन सरस्वती माता, भारत माता, ओउम् के पावन प्रतीक तथा भगवान बिरसा मुण्डा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन दो स्तरों पर हुआ। शिशु मंदिर स्तर पर कक्षा तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम कक्षा तथा विद्या मंदिर स्तर में कक्षा षष्ठ, सप्तम एवं अष्टम कक्षा के भैया-बहनों ने भाग लिया।

शिशु मंदिर स्तर पर कुल 12 विद्यालयों की टीम और विद्या मंदिर स्तर पर कुल 13 विद्यालयों की टीम ने भाग लिया। विद्या मंदिर स्तर की प्रतियोगिता में सिलफोडी विद्यालय को प्रथम स्थान, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा को द्वितीय स्थान और बहरागोड़ा विद्यालय को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। शिशु मंदिर स्तर की प्रतियोगिता में चैनपुर विद्यालय को प्रथम स्थान, कुम्हारी को द्वितीय स्थान और धालभूमगढ को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत बहनों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई।इसने पूरे सभागार को भक्तिमय कर दिया। इसके बाद प्रमोद भगेरिया ने स्वागत भाषण देते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। श्रीहरि वनवासी विकास समिति झारखण्ड के प्रांतीय अध्यक्ष डाॅ. तनुजा मुण्डा ने कहा कि प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में नव उत्साह, आत्मविश्वास एवं बौद्धिक जागरूकता का आभास कराती हैं। श्रीहरि वनवासी विकास समिति झारखंड के प्रांतीय मंत्री शिवेंद्र लाल माणिक ने अपने उद्बोधन में कहा कि आगे का पूरा जीवन प्रतियोगिताओं से भरा हुआ है।




Related Articles