Home » Rahul Gandhi Bihar Visit : आज बिहार आ रहे हैं राहुल गांधी, कार्यक्रम स्थल को लेकर आयोजक और प्रशासन आमने-सामने

Rahul Gandhi Bihar Visit : आज बिहार आ रहे हैं राहुल गांधी, कार्यक्रम स्थल को लेकर आयोजक और प्रशासन आमने-सामने

by Rakesh Pandey
Rahul-Gandhi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना/दरभंगा : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज एक दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इस वर्ष यह उनका चौथा बिहार दौरा है। वे दरभंगा में ‘शिक्षा न्याय यात्रा’ के तहत दलित छात्रों के साथ संवाद करेंगे और उसके बाद पटना पहुंचकर सामाजिक न्याय पर आधारित ‘फुले’ फिल्म देखेंगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य वंचित समाज विशेषकर दलित छात्रों के मुद्दों को उजागर करना है।

दरभंगा में कार्यक्रम स्थल को लेकर आयोजकों और प्रशासन में टकराव

राहुल गांधी के दरभंगा कार्यक्रम को लेकर विवाद उस समय शुरू हुआ जब जिला प्रशासन ने अंबेडकर कल्याण छात्रावास में कार्यक्रम की अनुमति देने से इनकार कर दिया। कांग्रेस पार्टी इसी स्थान पर कार्यक्रम करना चाहती थी, लेकिन प्रशासन ने अनुमति न देते हुए राजेंद्र टाउन हॉल में कार्यक्रम की मंजूरी दी। आयोजकों के अनुसार, देर शाम तक कार्यक्रम स्थल को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी। अंततः तय हुआ कि कार्यक्रम राजेंद्र टाउन हॉल में ही आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सरकार के दबाव में प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल बदलवाया।

दरभंगा में 11.30 बजे से होगी शिक्षा न्याय यात्रा की शुरुआत

दरभंगा के राजेंद्र टाउन हॉल में आज दोपहर 11.30 बजे से शिक्षा न्याय यात्रा की शुरुआत होगी। इस दौरान राहुल गांधी अंबेडकर छात्रावास सहित अन्य छात्रावासों के दलित छात्रों के साथ संवाद करेंगे। बिहार कांग्रेस के सह प्रभारी सुशील पासी ने बताया कि यह यात्रा सामाजिक न्याय और शिक्षा के अधिकार को लेकर शुरू की गई है, जिसे लेकर युवाओं और छात्रों में खासा उत्साह है।

जिला प्रशासन ने सीज किए छात्रावास में लगे सामान

दरभंगा प्रशासन द्वारा अंबेडकर छात्रावास में कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान सभी सामग्री जब्त कर ली गई। कांग्रेस नेताओं को प्रशासन की ओर से बातचीत के लिए बुलाया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि छात्रावास में सरकारी अनुमति के बिना किसी प्रकार का सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा सकता।

राहुल गांधी का ‘फुले’ फिल्म देखने का कार्यक्रम

दरभंगा के कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी दोपहर 2 बजे पटना पहुंचेंगे। यहां वे पटना के सिटी सेंटर मॉल स्थित मल्टीप्लेक्स में ‘फुले’ फिल्म देखेंगे। यह फिल्म महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित है। राहुल गांधी इस फिल्म को प्रबुद्ध वर्ग और दलित चिंतकों के साथ देखेंगे।

60 जिलों में हो रही है शिक्षा न्याय यात्रा

कांग्रेस पार्टी द्वारा शुरू की गई ‘शिक्षा न्याय यात्रा’ बिहार के 60 स्थानों पर आयोजित की जा रही है। राहुल गांधी दरभंगा में उपस्थित रहेंगे जबकि अन्य जिलों में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता यात्रा में भाग ले रहे हैं। पटना में इस यात्रा का नेतृत्व कन्हैया कुमार कर रहे हैं। अन्य जिलों की जिम्मेदारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को सौंपी गई है।

Read Also- Jharkhand Crime News : बेरमो में हजारीबाग के व्यक्ति की गोली मारकर कर दी हत्या

Related Articles