Home » Jharkhanad Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा;ऑटो बस में घुसा, दो की मौत, कई घायल

Jharkhanad Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा;ऑटो बस में घुसा, दो की मौत, कई घायल

रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग एनएच 23 पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आमने-सामने टक्कर के बाद ऑटो बस में जा घुसा। इसमें चालक समेत दो की मौत हो गई। व

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़:  झारखंड में रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग (एनएच 23) पर बुधवार को देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आमने-सामने टक्कर के बाद ऑटो बस में जा घुसी। इसमें चालक समेत दो की मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। एक्सीडेंट के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। लगभग आधा घंटा तक सड़क जाम रहा।

बताया जाता है कि ऑटो गोला से रामगढ़ की ओर जा रही थी। सामने से बस आ रही थी। इस क्रम में दोनों वाहनों में जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर के बाद जोरदार आवाज हुई और ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो बस के अंदर घुस गई। आटो में ड्राइवर समेत चार लोग सवार थे। सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल लाया गया, जहां एक महिला और एक पुरुष को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मरने वालों में ऑटो चालक और सुकरीगढ़ा निवासी रिया कुमारी भी है, जो शादी समारोह में शामिल होने के लिए रामगढ़ जा रही थी।

आटो में सवार पतरातू रेलवे में लोको पायलट रविरंजन भारती एवं अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। रवि रंजन भारती मुरी से ड्यूटी कर वापस पतरातू लौट रहे थे। इसी दौरान वे दुर्घटना के शिकार हो गए। दोनों घायलों का सदर अस्पताल रामगढ़ में प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया।

सूचना पाकर रजरप्पा के थाना प्रभारी कृष्ण कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बस और क्षतिग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। लगभग आधा घंटा बाद यातायात सुचारु किया जा सका।

Read Also: Raigarh AC Blast : रायगढ़ में तड़के एसी फटने से बड़ा हादसा, मकान बना मलबा, एक की मौत, एक घायल

Related Articles