Home » RANCHI NAGAR NIGAM: बड़ा तालाब की शुरू हुई नापी, लोगों से मांगे गए जमीन के कागजात

RANCHI NAGAR NIGAM: बड़ा तालाब की शुरू हुई नापी, लोगों से मांगे गए जमीन के कागजात

by Vivek Sharma
बड़ा तालाब की मापी
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची नगर निगम के अपर प्रशासक संजय कुमार ने सोमवार को बड़ा तालाब का इंस्पेक्शन किया। इस दौरान नगर निगम की पूरी टीम साथ में मौजूद रही। उन्होंने बड़ा तालाब का नक्शा भी देखा। इस दौरान कई लोगों से जमीन के कागजात भी मांगे गए। साथ ही उन्हें निर्देश दिया गया कि अगर उनकी ओर से कोई कागजात नहीं दिया जाता है तो नोटिस जारी करते हुए कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं अवैध रूप से निर्मित भवनों को तोड़ दिया जाएगा। कुछ जगहों पर निगम के अमीन ने मापी भी की। बता दें कि हाईकोर्ट ने जलस्रोतों को अतिक्रमण मुक्त कराने का आदेश दिया है।

कल से अमीन करेंगे मापी

मंगलवार से तालाब के चारों ओर अमीन के साथ मापी कराई जाएगी। इस दौरान इंफोर्समेंट टीम भी मौजूद रहेगी। अपर प्रशासक ने बताया कि बड़ा तालाब का एरिया जितना फैला हुआ था वह थोड़ा कम हुआ है। कुछ रोड बना है और कई जगहों पर अतिक्रमण भी हुआ है। फाइनल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि तालाब का कैचमेंट एरिया 53 एकड़ है। हालांकि कई लोगों ने अपने भवनों के सामने अस्थाई स्ट्रक्चर बना लिया है। उनसे भी जमीन के कागजात मांगे गए है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

दुकानों से ट्रेड और होल्डिंग के कागजात की मांग

अपर प्रशासक ने कहा कि सराउंडिंग एरिया में जो भी दुकानें है उनसे ट्रेड लाइसेंस और होल्डिंग के कागजात मांगे गए है। अगर कोई ट्रेड कर रहा है तो ओनर को भी कागजात लेकर नगर निगम में बुलाया गया है। जिससे कि जमीन को वेरीफाई किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि तालाब के चारों ओर एरिया को व्यवस्थित करते हुए पार्किंग के रूप में डेवलप किया जाएगा।

अवैध दुकानों को हटाया

इंस्पेक्शन के दौरान नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने तालाब के चारों ओर अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया। इस दौरान तालाब किनारे बनाए गए अस्थाई दुकानों को हटाया गया। वहीं कई लोगों का सामान जब्त कर रांची नगर निगम की टीम साथ ले गई। वहीं कुछ लोग अपना सामान लेकर भागते नजर आए।

READ ALSO: RANCHI NEWS: अनियंत्रित कार सड़क के बीच डिवाइडर से टकराई, बच गए लोग

Related Articles