Home » RANCHI FIRE NEWS: सेल सिटी में फ्लैट में लगी आग, बच्चों ने कर दिया ये काम 

RANCHI FIRE NEWS: सेल सिटी में फ्लैट में लगी आग, बच्चों ने कर दिया ये काम 

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची के सेल सिटी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार आग की शुरुआत पूजा कक्ष से हुई, जिसके बाद गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया और हालात गंभीर हो गए। देखते ही देखते पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना के समय फ्लैट में केवल दो छोटे बच्चे मौजूद थे। हालांकि बच्चों ने घबराने के बजाय समझदारी दिखाते हुए तुरंत गार्ड को आग लगने की सूचना दी। बच्चों की इस सतर्कता से बड़ी दुर्घटना टल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग और पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Comment