RANCHI: आरपीएफ पोस्ट रांची द्वारा ऑपरेशन सतर्क के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर देर रात दो संदिग्ध युवकों को भारी पिट्ठू बैग के साथ देखा गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि बैग में शराब रखी है। जांच में दोनों बैग से 22 बोतल सिग्नेचर व्हिस्की बरामद हुई। जिसका अनुमानित मूल्य 25,800 रुपए बताया गया।
गिरफ्तार युवकों की पहचान कनहैया कुमार और अभिनाश कुमार के रूप में की गई है। दोनों बेगूसराय बिहार के रहने वाले हैं। दोनों ने स्वीकार किया कि वे ट्रेन संख्या 18622 एक्सप्रेस से हथिदा बिहार जा रहे थे और वहां ऊंचे दाम पर शराब बेचने की योजना थी।एएसआई ने बरामद शराब को जब्त कर आगे की कार्रवाई हेतु आरपीएफ पोस्ट रांची में जमा कर दिया। वहीं कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद दोनों अभियुक्तों को आबकारी विभाग रांची को सुपुर्द कर दिया गया।

