Home » Chaibasa News : काम से बैठाए गए श्रमिकों को वापस लेने के लिए तैयार हुआ SAIL प्रबंधन, रंग लाया अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन

Chaibasa News : काम से बैठाए गए श्रमिकों को वापस लेने के लिए तैयार हुआ SAIL प्रबंधन, रंग लाया अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन

Jharkhand Hindi News : - ठेकेदारों के साथ बैठक में प्रबंधन ने निर्देश दिए थे कि आंदोलन जारी रहने तक ठेका मजदूरों को काम पर नहीं लगाया जाए। इस फैसले के बाद ठेका मजदूरों के बीच चिंता और असमंजस की स्थिति बन गई थी

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : मजदूरों की ओर से कई दिनों से चल रहा चक्का जाम आंदोलन का असर दिखने लगा है। सेल (Steel Athourity of India) प्रबंधन ने यह आश्वासन दिया है कि जिन मजदूरों को काम से बैठाया गया था, उन्हें तत्काल प्रभाव से वापस काम पर लिया जाएगा तथा भविष्य में इस तरह की कार्रवाई नहीं की जाएगी। प्रबंधन के इस आश्वासन के बाद ठेका मजदूरों में खुशी और राहत का माहौल देखा गया।

ठेका मजदूरों में थी असमंजस की स्थिति

पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा सेल खदान क्षेत्र में स्थानीय युवाओं की बहाली को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन के बीच गुरुवार को सेल प्रबंधन ने गुवा में कार्यरत सभी ठेकेदारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की थी। बैठक में प्रबंधन द्वारा ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिया गया था कि जब तक आंदोलन जारी रहेगा, तब तक सभी ठेका मजदूरों को काम पर नहीं लगाया जाए। इस फैसले के बाद ठेका मजदूरों के बीच चिंता और असमंजस का माहौल बन गया था।

मजदूरों को आपस में लड़ाने का प्रयास कर रहा प्रबंधन: रमा पांडेय

प्रबंधन के इस निर्णय के विरोध में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि सेल प्रबंधन जानबूझकर मजदूरों को आपस में लड़ाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि ठेका मजदूर रोज कमाने-खाने वाले लोग हैं और काम बंद होने से उनके सामने परिवार चलाने का गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है। इसी मुद्दे को लेकर गुरुवार सुबह 10 बजे रामा पांडे के नेतृत्व में यूनियन के सदस्यों, बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन इंटक, झारखंड मजदूर मोर्चा यूनियन तथा जिला परिषद सदस्य ने गुवा जनरल ऑफिस के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया।

मजदूरों के जोरदार प्रदर्शन के बाद झुका प्रबंधन

गुवा जनरल ऑफिस के समक्ष प्रदर्शन के बाद सेल प्रबंधन ने मजदूरों को आश्वासन दिया कि जिन मजदूरों को काम से बैठाया गया था, उन्हें तत्काल प्रभाव से वापस काम पर लिया जाएगा तथा भविष्य में इस तरह की कार्रवाई नहीं की जाएगी। प्रबंधन के इस आश्वासन के बाद ठेका मजदूरों में खुशी और राहत का माहौल देखा गया।

Read Also- Jamshedpur News : लाभुकों ने आंदोलन की धमकी दी तब हरकत में आए जेएनएसी के उपनगर आयुक्त, गरीबों के फ्लैट देखने पहुंचे

Related Articles

Leave a Comment