Home » Jamshedpur News : लाभुकों ने आंदोलन की धमकी दी तब हरकत में आए जेएनएसी के उपनगर आयुक्त, गरीबों के फ्लैट देखने पहुंचे

Jamshedpur News : लाभुकों ने आंदोलन की धमकी दी तब हरकत में आए जेएनएसी के उपनगर आयुक्त, गरीबों के फ्लैट देखने पहुंचे

सरकारी एजेंसियों को दिया काम तेजी से करने का निर्देश, एक सप्ताह में खत्म होगा बिजली कनेक्शन का काम

by Mujtaba Haider Rizvi
jnac birsanagar flats inspection (1)
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बिरसानगर में गरीबों के जो फ्लैट बनाए जा रहे हैं, उसे लेकर अब जेएनएसी के उपनगर आयुक्त हरकत में आ गए हैं। लाभुकों ने चेतावनी दी थी कि अगर जल्द ही उन्हें फ्लैट सुपुर्द नहीं किया गया तो वह लोग आंदोलन करेंगे। लाभुकों ने मई में ही अपनी तरफ से गृह प्रवेश का ऐलान भी कर दिया था। गौरतलब है कि लाभुकों ने जेएनएसी को चेतावनी दी है कि अगर 31 मई तक उन्हें फ्लैट नहीं सौंपे गए तो वह आंदोलन करेंगे। इसी के बाद इस मामले में तेजी आएगी।

चल रहा है नाली निर्माण

लेकिन बाद में उन्हें समझाया गया कि अब उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने गुरुवार को बिरसा नगर आवासीय परियोजना स्थल पर पहुंचकर ठेकेदार को निर्देश दिए हैं कि प्राथमिक ब्लॉक नंबर आठ और 23 में नाली निर्माण जल्द पूरा किया जाए।

एक सप्ताह में दिया जाएगा बिजली कनेक्शन

बिजली विभाग के कर्मचारियों को हिदायत दी गई है कि फ्लैटों में कनेक्शन का काम एक हफ्ते के अंदर पूरा कर लें। जुडको की टीम से कहा गया है कि मिट्टी कटाव को रोकने का प्रबंध करें और जहां मिट्टी कटाव हुआ है, उसे समतल करें। लाभुकों को आवास हैंडओवर करना है। इसलिए तेजी से काम किया जाए।

644 फ्लैट बन कर तैयार

गौरतलब है कि बिरसानगर में 644 फ्लैट बन कर तैयार हैं। ऐसे 280 लाभुक हैं, जिन्होंने पूरी रकम जमा कर दी है। इन आवेदकों ने बैंक से लोन लिया है। इन्हें बैंक में किस्त भी जमा करनी पड़ रही है और जहां यह किराए पर रह रहे हैं। वहां किराया भी देना पड़ रहा है।

दोहरी मार झेल रहे लाभुक

लाभुकों का कहना है कि अगर जेएनएसी उन्हें जल्द फ्लैट हैंडओवर कर दे तो वह किराया देने से बच जाएंगे। इस तरह उन्हें दोहरी मार नहीं पड़ेगी। लेकिन जेएनएसी के अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं।

Read also Ranchi News : अवैध भवनों को वैध कराने वाले पोर्टल का नगर विकास मंत्री ने किया शुभारंभ, 60 दिनों के अंदर करना होगा आवेदन

Related Articles

Leave a Comment