Saraikela (Jharkhand): सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत चौका थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-33 पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पेंट से लदे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगते ही ट्रक चालक ने तत्परता दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचा ली।
ट्रक पर लदा था पेंट, देखते ही देखते हुआ खाक
जानकारी के अनुसार, ट्रक में पेंट भरा हुआ था। जैसे ही ट्रक में आग लगी, स्थानीय लोगों ने तुरंत आसपास मौजूद पानी से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। आग इतनी तेजी से फैली कि स्थानीय लोगों के प्रयास नाकाफी साबित हुए।
दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू
उधर, घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, इस अग्निकांड में ट्रक पूरी तरह से जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि ड्राइवर सुरक्षित बच गया और कोई अन्य हताहत नहीं हुआ। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

