Home » Saraikela-kharsawan Police Transfer : सरायकेला-खरसावां में कई थाना व ओपी प्रभारी इधर से उधर

Saraikela-kharsawan Police Transfer : सरायकेला-खरसावां में कई थाना व ओपी प्रभारी इधर से उधर

by Anand Mishra
Police Transfer
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Saraikela (Jharkhand) : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मुकेश लुणायत ने शनिवार को जिले के कई थाना और ओपी प्रभारियों का तबादला किया है। जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार तबादले का उद्देश्य कानून-व्यवस्था मजबूत बनाना और पुलिस व्यवस्था में तेजी लाना है। इसी उद्देश्य के तहत लंबे समय से एक ही पद पर जमे थानेदारों और ओपी प्रभारियों का तबादला और पदस्थापना की गई है। नई पदस्थापना सूची जारी होने से जिले की सुरक्षा-व्यवस्था में नई ऊर्जा और गति आने की उम्मीद है।

थाना स्तर पर किए गए बदलाव

बजरंग महतो अब ईचागढ़ थाना प्रभारी होंगे। सोनू कुमार को चौका थाना की जिम्मेदारी दी गई है। विपुल ओझा को राजनगर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। रामरेखा पासवान को आमदा ओपी की कमान सौंपी गई है। विनय कुमार सिंह को सिनी ओपी प्रभारी बनाया गया है।

प्रतीक्षारत इंस्पेक्टर राजू बने ट्रैफिक थाना प्रभारी

जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार चांडिल अंचल इंस्पेक्टर रामचंद्र रजक को गम्हरिया थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे इंस्पेक्टर राजू को ट्रैफिक थाना का प्रभारी बनाया गया है। चांडिल अंचल इंस्पेक्टर की नई जिम्मेदारी राजेश सिंह को सौंपी गई है।

कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना उद्देश्य : एसपी मुकेश लुणायत

पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि जिले की सुरक्षा-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सुगमता लाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। सभी नवनियुक्त अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

Related Articles