Home » Jamshedpur Fire : एग्रिको में देर रात गैराज में भीषण आग, कार-टेंपो जलकर खाक

Jamshedpur Fire : एग्रिको में देर रात गैराज में भीषण आग, कार-टेंपो जलकर खाक

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको ट्रैफिक सिग्नल के पास मंगलवार की देर रात एक गैराज में आग लग गई। अचानक लगी आग धीरे-धीरे भयंकर हो गई। कुछ ही मिनटों में आग काफी तेजी से फैल गई।इस आग में गैराज में खड़ी एक कार और एक टेंपो पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग लगने की इस घटना से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने बताया कि पहले गैराज से धुआं उठता दिखा।

इसके बाद अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते गैराज में खड़े दोनों वाहन उसकी चपेट में आ गए। आसपास के लोगों ने फौरन पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी।खबर मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर नियंत्रण पाया गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय गैराज में कोई काम नहीं चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read also – The Photon Special: पूर्वी सिंहभूम को छात्रवृत्ति मद में प्री-मैट्रिक के लिए मिले 20 करोड़, पोस्ट-मैट्रिक में ‘ठन-ठन गोपाल’

Related Articles