Home » RANCHI NEWS: शादी से लौट रहे पिता-पुत्र को तेज रफ्तार टेंपो ने मारी टक्कर, एक की मौत

RANCHI NEWS: शादी से लौट रहे पिता-पुत्र को तेज रफ्तार टेंपो ने मारी टक्कर, एक की मौत

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पिठोरिया : रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जिदू गांव में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों एक शादी समारोह से देर रात बाइक पर लौट रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार डाला टेंपो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 40 वर्षीय मुख्तार अंसारी की मौत हो गई, जबकि उसका 18 वर्षीय पुत्र जमील अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया। बेटे की स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है। दोनों नयाटोली गांव के रहने वाले थे।

जानकारी के अनुसार, दोनों रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर रात लगभग 11:30 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे जिदू गांव स्थित ईंट भट्ठे के पास पहुंचे तो टेंपो ने सामने से आकर उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मुख्तार अंसारी को रिम्स अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं बेटे जमील को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद मुआवजे की मांग

घटना की जानकारी मिलते ही सोमवार अहले सुबह से ही गुस्साए परिजन और सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण पिठोरिया थाना पहुंचे। परिजन आरोपी चालक और वाहन मालिक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। लोगों ने मुआवजा देने की भी मांग की। स्थिति तनावपूर्ण होता देख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश की और कार्रवाई का भरोसा दिया।

मृतक परिवार को आर्थिक सहयोग

पुलिस ने ने बताया कि तत्काल राहत के तौर पर मृतक के परिजनों को 10 हजार प्रशासन की ओर से दिए गए, जबकि आरोपी की ओर से 25 हजार रुपये इलाज के लिए दिए गए हैं। पुलिस ने मामले में उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मुख्तार अंसारी को नयाटोली कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अंतिम संस्कार में सैकड़ों लोग शामिल हुए।

Related Articles