Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील प्लांट में 79 किलो कॉपर केबल चोरी की कोशिश असफल, तीन आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur News : जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील प्लांट में 79 किलो कॉपर केबल चोरी की कोशिश असफल, तीन आरोपी गिरफ्तार

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टाटा स्टील प्लांट में रविवार तड़के चोरी की एक बड़ी कोशिश को सुरक्षा विभाग ने विफल कर दिया। सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से प्लांट परिसर से कथित तौर पर चोरी कर बाहर ले जाई जा रही करीब 79 किलोग्राम कॉपर (तांबे) की केबल बरामद की गई। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले किया गया है।

गौरतलब है कि टाटा स्टील के सुरक्षा विभाग को प्लांट परिसर में मूल्यवान सामग्री की चोरी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर रविवार सुबह करीब 4:30 बजे विशेष निगरानी और जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सुरक्षा टीम ने तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर जांच की।

तलाशी के दौरान उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में कॉपर केबल बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जुगसलाई निवासी मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शहबाज और मुबारक अली के रूप में की गई है।

सुरक्षा अधिकारियों ने तीनों से प्रारंभिक पूछताछ की और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें बिष्टुपुर थाना पुलिस को सौंप दिया। टाटा स्टील प्रबंधन ने कहा कि सुरक्षा टीम की त्वरित कार्रवाई के कारण कंपनी की संपत्ति को नुकसान पहुंचने से बचा लिया गया।

घटना के बाद प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई है और निगरानी तंत्र को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं, बिष्टुपुर थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि चोरी के आरोप में तीन लोगों को पुलिस के हवाले किया गया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस चोरी की कोशिश में अन्य लोग शामिल थे या नहीं। साथ ही आरोपितों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

Read Also- Giridih Murder Case : गिरिडीह में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार, हत्या के पीछे विवाद या कोई और वजह? 

Related Articles