Home » रांची में ट्रक से टकराई ऑटो, छठ पर अर्घ्य देने जा रहे 3 मरे

रांची में ट्रक से टकराई ऑटो, छठ पर अर्घ्य देने जा रहे 3 मरे

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची/Tractor hits Pickup Van: रांची के रातू थाना क्षेत्र के काठीटांड में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। कुल आठ लोग घायल हैं। इनमें से दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।

आज सुबह कुछ श्रद्धालु पिकअप वैन से रातू तालाब के पास अर्घ्य देने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान चालक की आंख झपकने से गाड़ी डिवाडर से टकरा गई और पिकअप वैन पर सवार श्रद्धालु सड़क के दूसरी ओर जा गिरे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ट्रैक्टर ने तीन श्रद्धालुओं को रौंद दिया। इसकी वजह से तीनों की मौत हो गई। पिकअप वैन चलाने वाले ड्राइवर का ही परिवार गाड़ी में सवार था।

पिकअप वैन पर सवार लोग रातू के चटकपुर गांव के निवासी थे। चैती छठ के तहत उदयगामी भास्कर को अर्घ्य देने के लिए रातू तालाब जा रहे थे। इसी बीच काठीटांड़ में शिव मंदिर के पास हादसा हो गया। इस हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल भेजा।

जानकारी के मुताबिक हादसे में घायल दो महिलाओं की हालत गंभीर है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बाइक सवार को बचाने के दौरान पिकअप वैन डिवाडर से टकराई थी, लेकिन एसएसपी ने इसका खंडन किया है।

Read also:- बाल-बाल बचे CM चम्पाई सोरेन, सिर पर अचानक गिरा तोरणद्वार, अब स्थिति

Related Articles