Home » कॉमेडी फिल्म ‘लापता लेडीज’ का ट्रेलर जारी, मुख्य भूमिका में दिखेंगे रवि किशन जानें पूरी रिपोर्ट

कॉमेडी फिल्म ‘लापता लेडीज’ का ट्रेलर जारी, मुख्य भूमिका में दिखेंगे रवि किशन जानें पूरी रिपोर्ट

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड में एक्शन के साथ कॉमेडी फिल्मों को खूब पसंद किया जाता है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म “ड्रीम गर्ल-2” को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। ऐसी ही एक फिल्म बहुत जल्द दर्शकों को देखने को मिलेगी। इस फिल्म को बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव बना रही हैं। इस फिल्म का नाम है “लापता लेडीज”। किरण राव बतौर निर्देशक 11 साल बाद फिल्म निर्माण कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने 2011 में फिल्म
“धोबी घाट” का निर्माण किया था। 11 साल बाद वो कॉमेडी फिल्म “लापता लेडीज” से वापसी कर रही है। इस फिल्म के निर्माता आमिर खान है।

“लापता लेडीज” के टीजर लांच होते ही होने लगा वायरल

किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म “लापता लेडीज” का टीजर लाजवाब है। 1 मिनट 8 सेकेंड के इस टीजर को 2 लाख से अधिक लोग देख चुके है। फिल्म के टीजर जियो स्टूडियो ने जारी किया है। टीजर के शुरू में एक दुल्हन देखने को मिलती है, जो एक बाइक पर दो लोगों के साथ ट्रेन पकड़ने के लिए जाती है। बाद में दुल्हन गायब हो जाती है । इसके बाद दुल्हन का पति थाना में रिपोर्ट लिखवाने जाता है। थाना में थानेदार के रूप में हिंदी, भोजपुरी और साउथ के फिल्मों से नाम कमा चुके रवि किशन दिखाई देते है। वे गुम हुई नई दुल्हन के फोटो मांगते है। जिसमें दुल्हन का हसबैंड शादी वाला फोटो देता है, जिसमें घूंघट से चेहरा ढका रहता है। इस दौरान जबरदस्त जबरदस्त कमेडी देखने को मिलेगी। इस टीजर को लोग सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे है। साथ है अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे है।

अगले साल 5 जनवरी को “लापता लेडीज” होगी रिलीज

रवि किशन स्टारर फिल्म “लापता लेडीज का टीजर शुक्रवार को रिलीज कर दिया। जिसे सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन किरण राव ने की है। वहीं इस फिल्म को अगले साल 2024 में 5 जनवरी को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जायेगा।

रवि किशन दिखेंगे मुख्य भूमिका में

वर्षों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री हो या साउथ फिल्म इंडस्ट्री या भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री, इन सभी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अभिनय प्रतिभा का झंडा गाड़ चुके रवि किशन को सभी जानते है। उन्होंने हर तरह की फिल्मों में काम किया है।

एक्शन, कमेडी, बतौर अभिनेता, विलेन सभी तरह के रोल में फिट हो जाते हैं। उनकी आने वाकी फिल्म ” लापता लेडीज ” में वे एक पुलिस ऑफिसर के भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म के टीजर में उनके हाव भाव से लगता है कि इस फिल्म में वो जबरदस्त कमेडी करते दिखाई देंगे। रवि किशन वर्तमान में भाजपा पार्टी के गोरखपुर सीट से सांसद भी है।

READ ALSO : भोजपुरी गीत “पिरितिया के मारल”, गाना हो रहा है वायरल, जानें इस गीत को किसने गाया?

जाने कौन है फिल्म “लापता लेडीज” के कलाकार

“लापता लेडीज ” फिल्म के मुख्य भूमिका में रवि किशन, नितांशी गोयल, प्रतिभा रान्टा, स्पर्श श्रीवास्तव, छाया कदम आदि है।

Related Articles