राउरकेला : राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के दो मुख्य महाप्रबंधकों को कार्यपालक निदेशक के पद प्रोन्नति दी गई है। मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सेवाएँ) देवव्रत दत्ता को कार्यपालक निदेशक (ईएमडी), कोलकाता के रूप में प्रोन्नति दी गई है। जबकि मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (वित्त एवं लेखा) ए के बेहुरिया को आरएसपी के कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) के पद पर प्रमोशन किया गया है।

निदेशक प्रभारी (राउरकेला इस्पात संयंत्र) अतनु भौमिक ने रविवार को निदेशक प्रभारी सचिवालय के परिचर्चा कक्ष में देवव्रत दत्ता और एके बेहुरिया को पदोन्नति आदेश पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (संकाय) एसआर सूर्यवंशी, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) पीके साहू, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) सोमनाथ त्रिपाठी एवं कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. बी के होता उपस्थित थे।
मुख्य महाप्रबंधक (एचएसएम) बोकारो स्टील प्लांट, आलोक वर्मा को आरएसपी में कार्यपालक निदेशक (खान) के रूप में प्रोन्नति मिली है।
Read Also : अगर कर रहे Android मोबाइल का इस्तेमाल, इन 10 सेटिंग्स का रखें ध्यान, इग्नोर करना पड़ सकता भारी

