Home » West Singhbhum Crime: पति से विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगा कर दे दी जान, जांच में जुटी पुलिस

West Singhbhum Crime: पति से विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगा कर दे दी जान, जांच में जुटी पुलिस

जयराम बालमुचू और उनकी पत्नी मुक्ता बालमुचू के बीच बुधवार को दिन में किसी घरेलू बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।

by Rajeshwar Pandey
Crime News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी थाना क्षेत्र के पदापहाड़ मुंडासाइ गांव में पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद के बाद पत्नी 69 वर्षीय मुक्ता बालमुचू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार शाम की है। गुरुवार सुबह पुलिस को सूचना मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेजा गया।

पति पत्नी के बीच हुई थी कहा सुनी

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नोवामुंडी थाना क्षेत्र के पदापहाड़ मुंडासाइ गांव निवासी जयराम बालमुचू और उनकी पत्नी मुक्ता बालमुचू के बीच बुधवार को दिन में किसी घरेलू बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। लेकिन विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि
बुधवार शाम को घर के अन्य सदस्य किसी काम से बाहर गए थे। घर पर अकेली मौजूद मुक्ता बालमुचू ने गुस्से में आकर घर नारियल की रस्सी बांधकर फांसी का फंदा बनाया और उससे झूल गई। कुछ देर बाद जब परिजन घर लौटे तो मुक्ता को फंदे से लटका पाया। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों ने रात में गांव के मुंडा-मानकी को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

गुरुवार सुबह नोवामुंडी थाना को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ पदापहाड़ मुंडासाइ गांव पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। शाम को महिला ने आत्महत्या कर ली। इधर पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल यूडी केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। बुजुर्ग महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Read Also: Ghatshila News: घाटशिला कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया बंगला वर्ष वरण उत्सव

Related Articles

Leave a Comment