स्पेशल डेस्क: भारतीय युवाओं के बीच फेमस बैंकॉक के नाइट क्लब और कपल्स के बीच फेमस मलेशिया के सी बीच घूमने के लिए अब भारत के लोगों को वीजा नहीं लेना होगा। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने घोषणा की है कि भारत के लोग एक दिसंबर से मलेशिया में बिना वीजा के आ सकते हैं और 30 दिनों तक रह भी सकते हैं। वहीं, दूसरी ओर बैंकॉक जाने के लिए पहले से ही थाइलैंड सरकार भारतीयों से वीजा नहीं लेती है।
मलेशिया का पांचवां सबसे बड़ा कारोबारी साझेदार है भारत
भारत के साथ-साथ अनवर ने चीन के लोगों के लिए भी वीजा फ्री इंट्री देने की घोषणा की है। हालांकि, मलेशिया के प्रधानमंत्री ने यह नहीं कहा है कि यह सुविधा कब तक के लिए लागू की गई है। चीन और भारत मलेशिया के चौथे और पांचवें बड़े कारोबारी साझेदार हैं।
छह महीने में दो लाख से ज्यादा भारतीय घूमने पहुंचे मलेशिया
मलेशिया के सरकार की ओर से जारी डाटा के अनुसार जनवरी 2023 से लेकर जून 2023 के बीच में भारत से 283885 लोग घूमने के लिए मलेशिया पहुंचे। भारत ने साल 1957 में मलेशिया के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किए थे।
27 लाख मलेशिया में भारतीय मूल के करीब लोग रहते हैं
जानकारी के अनुसार मलेशिया में करीब 27 लाख लोग भारतीय मूल के रहते हैं। वहीं, करीब 1 लाख 30 हजार भारतीय प्रवासी वहरं काम करते हैं। वहीं, जिन देशों से मलेशिया में सबसे ज्यादा पयर्टक आते हैं, उसमें भारत छठे नंबर पर है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 2010 में अपने मलेशियो के दौर पर पयर्टन के समझौता पर हस्ताक्षर किए थे। इसके बाद दोनों देश के लोग एक-दूसरे के यहां काफी संख्या में घूमने जाने लगे हैं।
READ ALSO : चीन में फ्लू को लेकर भारत सरकार अलर्ट, जाने यह नई बीमारी किस प्रकार लोगों को ले रहा अपनी चपेट में

